WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पेट्रोल पंप कैसे खोले 2024: Petrol Pump Kaise Khole?खर्चा, लाइसेंस कैसे बनेगा, आवेदन प्रक्रिया, कमाई की पूरी जानकारी

Petrol Pump Kaise Khole:

आजकल हर किसी के पास गाड़ी है, चाहे वो अमीर हो या गरीब। खासकर कृषि में काम करने वालों के लिए ट्रैक्टर और माल लेने-देने के वाहन बहुत ज्यादा हो रहे हैं। इसके लिए पेट्रोल और डीजल की जरूरत होती है। पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में पेट्रोल पंप खोलकर अच्छा बिजनेस किया जा सकता है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए आप किसी भी कंपनी का पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। हमारे देश में कई सरकारी और प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियां हैं, जो पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस देती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कैसे लाइसेंस मिलेगा और इसमें कितना खर्चा आएगा।

Petrol Pump Kaise Khole 2024 ?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको BPCL, HPCL, IOCL, रिलायंस जैसी कंपनियों से लाइसेंस लेना पड़ता है। यह लाइसेंस किसी भी ऑयल मार्केटिंग कंपनी से मिलता है। अगर आपके पास जमीन है तो आप पेट्रोल पंप खोल सकते हैं, नहीं तो आप किराए पर जमीन ले सकते हैं। लगभग 800 वर्ग मीटर से 1200 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए अगर आप पेट्रोल पंप स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे पर खोलना चाहते हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस:

छोटे शहर या गाँव में Petrol Pump खोलने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है। अगर आप भी पेट्रोल पंप चलाना चाहते हैं तो आपको सरकारी या निजी पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से लाइसेंस मिल सकता है। लाइसेंस पाने के लिए आपको कंपनियों के नियमों का पालन करना होगा। लाइसेंस के लिए फीस भी देनी पड़ती है, जो समय-समय पर डीलर को देना होता है। अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आपको फीस भरनी पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग होती है।

पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन फीस:

  • साधारण लोगों के लिए पेट्रोल पंप खोलने के लिए 8000 रुपए चार्ज किए जाते हैं।
  • पिछले साल की बात करें तो पेट्रोल पंप की रजिस्ट्रेशन फीस 4000 रुपए थी, और अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 2000 रुपए थी।
  • अगर आप गाँव में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपको 15 से 20 लाख रुपए लगेंगे।
  • आपको इसमें से पांच फीसदी कंपनी द्वारा वापस मिलेगा।
  • अगर आप शहर में पेट्रोल पंप खोलते हैं, तो आपको 30 से 35 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास सड़क के किनारे जगह होनी चाहिए, ताकि बिजली आसानी से आ सके।

पेट्रोल पंप में कमाई कैसे होती है?

पेट्रोल पंप में पैसे कमाने का तरीका है कमीशन। जब कोई ऑयल कंपनी पेट्रोल पंप खोलती है, तो उसे प्रति लीटर पेट्रोल के लिए कुछ पैसे मिलते हैं। इस कमीशन की मात्रा प्रति लीटर 2 से 3 रुपए तक हो सकती है। पेट्रोल पंप व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होता है। लोग पेट्रोल पंप खोलने के लिए 50 हजार से लेकर 2 करोड़ रुपए तक का लोन बैंक से ले सकते हैं।

पेट्रोल पंप की डीलरशिप में कंपनियों के नाम:

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
  • अदानी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन लिमिटेड
  • एस्सार ऑयल लिमिटेड
  • ऑयल इंडिया लिमिटेड
  • ओएनजीसी
  • केयर्न इंडिया
  • भारत पेट्रोलियम
  • टाटा पेट्रोडाइन
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
  • रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड

Petrol Pump Dealership Education Qualification

  • ग्रामीण/ शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक को 12वीं/ स्नातक होना अनिवार्य है।
  • पूर्व सैनिकों/ स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शिक्षा का स्तर केवल 10वीं पास होना है।

पेट्रोल पंप के लिए कितनी जमीन की जरूरत:

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको ज़मीन चाहिए, जहाँ आप लंबे समय तक पेटटे पर ज़मीन का इस्तेमाल कर सकें। पेट्रोल पंप दो तरह के होते हैं – एक है नियमित रिटेल पेट्रोल पंप और दूसरा है ग्रामीण रिटेल पेट्रोल पंप। नियमित रिटेल पेट्रोल पंप शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थापित किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको 1200 से 1600 वर्ग मीटर की ज़मीन की आवश्यकता होगी। ग्रामीण पेट्रोल पंप गाँवों में होते हैं, लेकिन राजमार्गों पर या किसी शहर या कस्बे की नगर पालिका सीमा के बाहर नहीं।

पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए कैसे करें निवेश:

गाँव में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको कम से कम 15 लाख से 20 लाख रुपए की जरूरत होती है, जबकि शहर में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 30 से 35 लाख रुपए की निवेश की आवश्यकता होती है। नकदी के अलावा, आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए निम्नलिखित चीजें भी उपयोग कर सकते हैं:

  • बचत खाता
  • बैंक डिपॉजिट
  • बॉन्ड और शेयर
  • फिक्स्ड डिपॉजिट
  • राष्ट्रीय बचत पत्र
  • डाक योजना
  • म्युचुअल फंड

Petrol pump शुरू करने के लिए नियम एवं शर्तें:

  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको भारतीय होना चाहिए।
  • आपके पास ज़मीन होनी चाहिए, लेकिन अगर नहीं है तो आप किराए पर ज़मीन ले सकते हैं।
  • किराए पर ली गई ज़मीन के लिए समझौता किया जाना चाहिए।
  • आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • अगर आप सामान्य वर्ग से हैं तो आपको 12वीं पास होना चाहिए।
  • और अगर आप SC, ST, OBC से हैं तो कम से कम 10वीं पास होना ज़रूरी है।
  • शहरी इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको ग्रेजुएट होना ज़रूरी है।

Petrol Pump खोलने के लिए दस्तावेज:

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • भूमि के स्वामित्व/पटटा अधिकार की प्रतिलिपि
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Petrol Pump Dealership के लिए आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आप सरकारी या प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपको इन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • इसके अलावा, आप इंडियन ऑयल के डिटेल डिविजनल ऑफीसर या फील्ड ऑफिसर से भी संपर्क कर सकते हैं।
  • उनसे बात करके आपको अपने क्षेत्र में आवश्यक जानकारी मिल सकती है।
  • अगर बहुत सारे लोग एक ही क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करते हैं, तो लॉटरी प्रणाली के जरिए लाइसेंस दिया जाता है।
  • विजेताओं के नामों की घोषणा बोली प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है।
Conclusion:

दोस्तों, हमने पेट्रोल पंप कैसे खोले के संबंध में आप सभी को महत्वपूर्ण सूचना प्रदान की है। अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कमेंट के माध्यम से हमें जानकारी दे सकते हैं। आपका हर एक कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट https://dailyupdateshq.com पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

FAQs

पेट्रोल पंप में कमाई कैसे होती है?

पेट्रोल पंप में कमीशन के आधार पर आमदनी होती है। पेट्रोल पंप खोलने पर ऑयल कंपनी आपको प्रति लीटर पर 2 से 3 रुपए तक कमीशन देती है।

Petrol pump खोलने के लिए कितना पैसा चाहिए?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 15 से 20 लाख और शहरी क्षेत्र में लगभग 30 से 35 लाख रुपए की आवश्यकता होती है।

Petrol pump के लिए कितने वर्ग मीटर जमीन चाहिए?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए 800 से 1200 वर्ग मीटर की जमीन की आवश्यकता होती है अगर आप स्टेट हाईवे नेशन हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कम से कम 1200 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए।  

Leave a Comment