WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bansawali Kaise Banta Hai- सिर्फ ₹10 में वंशावली प्रमाण पत्र घर बैठे बनवाएं नई प्रक्रिया से

Bansawali Kaise Banta Hai:

आज के समय में वंशावली एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से उपयोग किया जाता है। सरकारी कृषि विभाग की योजनाओं में भाग लेने के लिए यह दस्तावेज बहुत महत्वपूर्ण होता है, और इसके माध्यम से आप विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। वंशावली प्रमाण पत्र में आपके पूर्वजों के नाम होते हैं, और जब आप अपने पूर्वजों की जमीन को अपने नाम पर लेना चाहते हैं तो आपको इस दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है।हमें अपनी संपत्ति का विभाजन करने के लिए कई बार वंशावली प्रमाण पत्र तैयार करवाना पड़ता है।बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री

वंशावली प्रमाण पत्र संपत्ति का विभाजन करने के लिए होता है। पहले की तुलना में अब वंशावली बनाना बहुत आसान हो गया है क्योंकि हाल ही में बिहार सरकार ने वंशावली प्रमाण पत्र बनाने की नई प्रक्रिया लागू की है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से न केवल यह बताएंगे कि वंशावली कैसे बनती है, बल्कि आपको वंशावली ऑफलाइन बनाने की पूरी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने-अपने वंशावली हेतु आवेदन कर सकें और उसका लाभ प्राप्त कर सकें ,आप अपना वंशावली आसानी से बना सकें।इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।बिहार लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Bansawali Kaise Banta Hai 2024


वंशावली एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें किसी परिवार के सदस्यों की वंशावली और गोत्र की जानकारी दर्ज होती है। इसमें परिवार के पूर्वजों से लेकर वर्तमान समय तक के सभी सदस्य का विवरण होता है। वंशावली का प्रयोग विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता है। किसानों को कृषि भूमि उनके पूर्वजों से मिलती है। यदि वे कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें वंशावली जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

वंशावली में पूर्वजों के बारे में जानकारी होती है, जिसमें आपके दादा, परदादा, पिता और अन्य सदस्यों का विवरण होता है। इससे आप अपने पूर्वजों के आधार पर उनकी संपत्ति का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। वंशावली की आवश्यकता अलग-अलग कामों और योजनाओं में होती है।

वंशावली प्रमाण पत्र क्या है के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Bansawali Kaise Banta Hai
दस्तावेज का नामवंशावली प्रमाण पत्र  
राज्यबिहार  
संबंधित विभागराजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार  
आवेदन शुल्क10 रुपए  
आवेदन प्रक्रिया  ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://state.bihar.gov.in/
Bihar Labour Card All Scheme List 2024

वंशावली बनवाने के लिए पात्रता

  • आप भारत के निवासी होने चाहिए।
  • प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको ₹10 का नगद भुगतान करना होगा।
  • आप इस प्रमाण पत्र को ऑफलाइन तरीके से बनवा सकते हैं।
  • प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपके पास सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
  • आपके पूर्वजों के नाम पर जमीन होनी चाहिए।
  • इस प्रमाण पत्र का उपयोग आप कई जगहों पर कर सकते हैं।

Bansawali Praman Patra के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • पिता / पति का आधार कार्ड
  • आवेदक के दादा का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • लिखित आवेदन पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पांच गवाह का आधार कार्ड
  • ग्राम पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका

वंशावली की आवश्यकता क्यों जरुरी है?

वंशावली संपत्ति का अधिकार पाने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज होता है। अगर आपके दादा या परदादा ने आपके लिए कोई संपत्ति रखी है, तो आपको उस पर अधिकार पाने के लिए वंशावली की आवश्यकता होती है। वंशावली का वितरण कुछ इस प्रकार होता है कि यदि कोई जमीन है जो आपके दादा या परदादा के नाम पर है, तो उसका पूरा नियंत्रण रखने के लिए आपको वंशावली की आवश्यकता होगी।आपके पूर्वजों ने आपका नाम पर कुछ जमीन रखी है और आप उसे जमीन को प्राप्त करना चाहते हो तो उसे जमीन को प्राप्त करने के लिए वंशावली दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी।

इसके अलावा, कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आपको वंशावली की आवश्यकता होती है।इसमें आपके पूर्वजों द्वारा कितनी जमीन आपके नाम पर रखी गई है उसकी जानकारी होती है। इस तरीके से आप वंशावली दस्तावेज के उपयोग के बारे में जान सकते हो।

वंशावली कैसे बनता है?

वंशावली दो तरीके से बनता है। आप इसे दो तरीकों से जारी करवा सकते हैं। पहला तरीका है कि आप अपनी वंशावली को अपने गाँव के सरपंच के जरिए बनवा सकते हैं। दूसरा विकल्प है कि आप अपनी वंशावली को कोर्ट के माध्यम से भी बनवा सकते हैं। आप जिस प्रकार की वंशावली चाहते हैं, आप उसके अनुसार अपनी वंशावली बनवा सकते हैं।

कोर्ट से वंशावली कैसे बनाये?

  • अगर आप कोर्ट से वंशावली बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने जिला कोर्ट जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको वंशावली के लिए आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करने हेतु आपको वंशावली का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • साथ ही आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों को कोर्ट में जमा कर देना होगा।
  • कुछ दिनों बाद आपकी वंशावली बना दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप कोर्ट के द्वारा अपनी वंशावली बनवा सकते हैं।

पंचायत/अपने वार्ड स्तर पर वंशावली कैसे बनता है?

  • सरपंच या वार्ड के माध्यम से वंशावली बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने पंचायत या क्षेत्र के वार्ड कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको वंशावली आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका तथा चौकीदार एवं मुखिया के हस्ताक्षर और मोहर लगवाना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र वार्ड सदस्य या पंचायत सचिव के पास जमा कर देना होगा।
  • आपके आवेदन पत्र व सभी दस्तावेजों का पूर्ण रूप से सत्यापन किया जाएगा।
  • जांच करने के बाद आपको वंशावली प्रदान कर दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना-अपना वंशावली बनवा सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Bansawali Kaise Banta Hai से जूडी महत्वपूर्ण जानकारी
  • पंचायत कार्यालय में आवेदन के साथ 10 रुपए का नगद भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
  • आवेदक को वंशावली को पुन: जारी करने के लिए पंचायत सचिव के पास 100 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।
  • संबंधित कागज से संतुष्ट होकर पंचायत सचिव मोहर लगाकर तारीख के साथ अपनी अनुशंसा ग्राम कचहरी को सौंपेंगे।
  • पंचायत सचिव अग्रेषित आवेदन की छाया प्रति अपने कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे।

दोस्तों, हमने वंशावली प्रमाण पत्र क्या है 2024 के संबंध में आप सभी को महत्वपूर्ण सूचना प्रदान की है। अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कमेंट के माध्यम से हमें जानकारी दे सकते हैं। आपका हर एक कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट https://dailyupdateshq.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

1 thought on “Bansawali Kaise Banta Hai- सिर्फ ₹10 में वंशावली प्रमाण पत्र घर बैठे बनवाएं नई प्रक्रिया से”

Leave a Comment